ताज़ा खबरें:
1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG, बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर”बेटे का छात्रसंघ चुनाव, 60 की उम्र में मां ने भी लिया कॉलेज में दाखिला”उत्तराखंड: अब SCERT और DIET में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, अलग कैडर बनाने को मंजूरीदमुवाढूंगा मल्लाप्लॉट में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान और नकदी जलकर राखघर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: चुनावी बिगुल बजा, 12 जिलों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा कार्यक्रम

By damuwadhungalive

Published on:

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जनपदों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। आरक्षण की प्रक्रिया 19 जून 2025 को पूरी कर ली गई है। अब जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जनपदों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी करेंगे।

नामांकन की तिथियां और प्रक्रिया:

नामांकन शुरू: 25 जून से

अंतिम तिथि: 28 जून तक

समय: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

नामांकन पत्रों की जांच: 29 जून से 1 जुलाई के बीच

नाम वापसी की तिथि: 2 जुलाई

दो चरणों में होगा मतदान:

पहला चरण:

सिंबल वितरण: 3 जुलाई

मतदान की तिथि: 10 जुलाई (सुबह 8 से शाम 5 बजे तक)

दूसरा चरण:

सिंबल वितरण: 8 जुलाई

मतदान की तिथि: 15 जुलाई

मतगणना:

तारीख: 19 जुलाई 2025

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दे दिए हैं। सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

Leave a Comment