ताज़ा खबरें:
हिंदुत्व के दौर में रविदास के सवाल: क्या आज बोलना संभव है?12 किमी पार करने में लगे चार घंटे, वीकेंड पर भीमताल क्षेत्र जाममौसम अलर्ट के चलते अल्मोड़ा जिले में 28 जनवरी को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंदपिथौरागढ़ में 28 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश घोषितडॉ अंबेडकर आदर्श विद्यालय दमुवाँ ढूँगा में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

By damuwadhungalive

Updated on:

हल्द्वानी।

सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO), हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वार्ड संख्या 36 स्थित जे०डी०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मित्रपुरम, जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहा।

शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ भाजपा नेता एवं वार्ड संख्या 37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार तथा वार्ड संख्या 36 की सम्मानित पार्षद तनुजा जोशी द्वारा किया गया। अतिथियों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आमजन को समय पर उपचार और जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में शहर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें

डॉ. समीर वर्मा (नेत्र विशेषज्ञ),

डॉ. जी. बी. बिष्ट (वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ),

डॉ. बीना बोरा (स्त्री रोग विशेषज्ञ),

डॉ. प्रदीप पाण्डेय (हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा

डॉ. प्रदीप कुमार जोशी (हृदय रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना एवं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवा भारती एवं NMO के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment