ताज़ा खबरें:
: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल की रोक, निर्माण और बिक्री पर सख्तपूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने जताया शोकसुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: चुनाव आयोग को नोटिस, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर मांगा जवाबमहाराष्ट्र: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत, पुणे की कोचिंग से आए थेजुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, स्थानीय नेताओं से नाराजगी के बीच दिया इस्तीफा

हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

By damuwadhungalive

Updated on:

हल्द्वानी।

सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO), हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वार्ड संख्या 36 स्थित जे०डी०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मित्रपुरम, जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहा।

शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ भाजपा नेता एवं वार्ड संख्या 37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार तथा वार्ड संख्या 36 की सम्मानित पार्षद तनुजा जोशी द्वारा किया गया। अतिथियों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आमजन को समय पर उपचार और जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में शहर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें

डॉ. समीर वर्मा (नेत्र विशेषज्ञ),

डॉ. जी. बी. बिष्ट (वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ),

डॉ. बीना बोरा (स्त्री रोग विशेषज्ञ),

डॉ. प्रदीप पाण्डेय (हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा

डॉ. प्रदीप कुमार जोशी (हृदय रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना एवं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवा भारती एवं NMO के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment