अल्मोड़ा/गरमपानी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित क्वारब क्षेत्र में बृहस्पति बार सुबह करीब 11 बजे पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
इस घटना के कारण अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया।
👉 प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक मार्ग क्वारब-डोबा-चौखुटिया मार्ग से यातायात डायवर्ट किया है।
👉 हालांकि इस मार्ग से यात्रा करने पर यात्रियों को करीब 3 घंटे की जगह 5 घंटे का समय लग रहा है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल मुख्य मार्ग बंद रखा गया है।
👉 बताया जा रहा है कि क्वारब क्षेत्र में निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसके चलते मार्ग 15 जून तक बंद रहने की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें।






