ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

OPS की माँग को लेकर चौघानपाटा से शहीद पार्क तक निकाला गया कैंडल मार्च, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

By damuwadhungalive

Published on:

“अल्मोड़ा में OPS की माँग को लेकर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान शहीद पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करते शिक्षक संगठन के सदस्य”

अल्मोड़ा, 1 मई: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की माँग को लेकर आज अल्मोड़ा में शिक्षकों और कर्मचारी संगठनों द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च चौघानपाटा से प्रारंभ होकर शहीद पार्क तक पहुँचा, जहाँ पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मार्च का नेतृत्व UKTA अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल आर्य ने किया। इस अवसर पर उनके साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से—

प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश,

मंडलीय संगठन मंत्री सुशील बाराकोटी,

जनपदीय उपाध्यक्ष जीवन लाल,

महिला उपाध्यक्ष सरोजिनी नबियाल,

जनपदीय महामंत्री सुभाष चंद्र,

संगठन सचिव संजीव कुमार,

मीडिया प्रभारी किशन सिंह भंडारी,

तारीखेत ब्लॉक से राधा लस्पाल,

तथा अन्य अनेक शिक्षक व कर्मचारी साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मार्च के समापन के बाद शहीद पार्क में सभी प्रतिभागियों ने पहलगाम में हाल ही में शहीद हुए लोगों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने OPS की बहाली की आवश्यकता पर बल देते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

UKTA अल्मोड़ा द्वारा आयोजित यह कैंडल मार्च न केवल OPS की माँग को दोहराने का एक प्रयास था, बल्कि शहीदों के प्रति संवेदना और कृतज्ञता प्रकट करने का भी प्रतीक बना।

Leave a Comment