ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

दमुवाढूंगा के तीनों वार्डों के नियमितीकरण हेतु सांसद अजय भट्ट को सौंपा गया ज्ञापन, जल्द समाधान के दिए निर्देश

By damuwadhungalive

Published on:

दमुवाढूंगा (21 अप्रैल 2025): दमुवाढूंगा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35, 36 एवं 37 के नियमितीकरण एवं मालिकाना हक के मामले में लंबित शासन फाइल पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल ने सांसद, लोकसभा नैनीताल-उधम सिंह नगर, आदरणीय अजय भट्ट से भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रधान महेश जोशी के नेतृत्व में सांसद से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मांग की कि दमुवाढूंगा क्षेत्र के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं—जैसे सड़क, पानी, बिजली, सफाई आदि—नियमितीकरण के माध्यम से शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। अजय भट्ट ने इस संबंध में संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर संबंधित फाइल पर शीघ्र निवारण एवं कार्यवाही हेतु पत्र भी प्रेषित किया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग:

पूर्व प्रधान विजय कुमार पप्पू

हृदयेश कुमार

मुन्नी बिष्ट

हरीश गौरा

पन राम

रोषपाल मौर्या
सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment