ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

अल्मोड़ा: बिनसर क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक, महिला जख्मी

By damuwadhungalive

Published on:

अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा जिले के ताकुला विकासखंड अंतर्गत बिनसर वन्यजीव अभयारण्य से लगे एक गांव में तेंदुओं का आतंक लगातार बना हुआ है। ताजा मामले में घर के पास लकड़ी काट रही एक महिला पर दिन के उजाले में दो तेंदुओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैसोड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मनीष पांडे शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर के समीप लकड़ी काट रही थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए दो तेंदुओं ने उन पर झपट्टा मार दिया। तेंदुओं के पंजों से महिला को गंभीर चोटें आईं।

महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में मौजूद लकड़ी से तेंदुओं को भगाने का प्रयास किया और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुए जंगल की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची। स्थानीय ग्राम प्रधान सुनील बाराकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी और सरपंच डुंगर सिंह ने क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती दहशत पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बिनसर वन्यजीव अभयारण्य और सिविल सोयम वन प्रभाग के बीच सीमा को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आपात स्थिति में कार्रवाई में देरी हो जाती है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्रीय सीमाओं को स्पष्ट किया जाए और तेंदुओं की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

इस संबंध में सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के डीएफओ प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि महिला पर तेंदुए के हमले की जानकारी मिली है। रेंज अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का हालचाल जाना है। शनिवार को विभागीय टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच करेगी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment