ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

BREAKING:क्वारब मार्ग आज शाम तक छोटे वाहनों के लिए खुलने की संभावना:

By damuwadhungalive

Updated on:

काफी दिनों से बंद पड़ा क्वारब मार्ग अब छोटे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी में है। मार्ग पर मलबा हटाने और मरम्मत कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो आज शाम तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।

मार्ग बंद होने से स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। कई बार लोगों को लंबा चक्कर लगाकर यात्रा करनी पड़ी जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही थी।

इस काम की देखरेख में अधीशासी अभियंता एनएच रानीखेत अशोक चौधरी, सहायक अभियंता गिरीश पांडे और जेई जगदीश पपनै जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सड़क पर आए भारी मलबे को हटाने के लिए पोकलैंड मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि छोटे वाहन चालक सतर्कता बरतें और भारी वाहन मालिक अभी इस मार्ग से परहेज करें। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में कुछ और समय लग सकता है।

news credit:cn

Leave a Comment