ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

नामांकन प्रक्रिया के दौरान ग्राम प्रहरी को आया दिल का दौरा, मौके पर हुई मौत

By damuwadhungalive

Published on:

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को विकासखंड भिकियासैंण के ब्लॉक कार्यालय परिसर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम पंचायत सोली से प्रधान पद के लिए अपनी भाई की पत्नी का नामांकन भरने आए ग्राम प्रहरी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय गोविंद प्रसाद, ग्राम प्रहरी पद पर कार्यरत थे। वह ग्राम पंचायत सोली से अपनी भाई की पत्नी रेनू देवी पत्नी दिनेश चंद्र का नामांकन भरने के लिए विकासखंड कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे उन्हें अचानक चक्कर आया और वे वहीं गिर पड़े। विकासखंड के राजकीय वाहन से परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार, गांव में शोक की लहर

इस अप्रत्याशित हादसे से पूरा गांव सोली शोक में डूब गया है। गोविंद प्रसाद को एक जिम्मेदार और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को रामगंगा त्रिवेणी घाट में किया जाएगा। तहसील भिकियासैंण के अन्य ग्राम प्रहरियों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


🫀 जानें हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के प्रमुख प्रारंभिक लक्षणों में शामिल हैं:

सीने में तेज दर्द या दबाव महसूस होना

सांस फूलना या घबराहट

अत्यधिक थकान या कमजोरी

बाएं हाथ, पीठ या जबड़े में दर्द

मतली या उल्टी

अगर समय रहते इलाज न मिले, तो यह जानलेवा हो सकता है। ऐसे किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

Leave a Comment