ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

हल्द्वानी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

By damuwadhungalive

Published on:

हल्द्वानी से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कोचिंग से लौटे 19 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था और हल्द्वानी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रोज की तरह वह कोचिंग से वापस लौटा, लेकिन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जब परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो दरवाजा खोला गया, जहां छात्र फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक सहयोग की भी आवश्यकता होती है।

sourse::-dainik jagaran

Leave a Comment