ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

Haldwani News: ईद पर तीन दिन दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन, प्रशासन का बड़ा फैसला

By damuwadhungalive

Published on:

हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन 3 दिन तक नहीं जा सकेंगे पहाड़ की ओर। सूत्रों से पता चला कि 6 से 8 जून तक दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह फैसला भीड़भाड़ और संभावित सड़क हादसों को रोकने के लिए लिया गया है।

हर साल ईद की छुट्टियों में बड़ी संख्या में पर्यटक स्कूटर और बाइक से पहाड़ों की ओर रुख करते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नैनीताल प्रशासन ने यह अस्थायी रोक लगाई है।

🚫 केवल दोपहिया वाहनों पर रोक

यह नियम सिर्फ दोपहिया वाहनों (बाइक, स्कूटर आदि) पर लागू होगा। चारपहिया और सार्वजनिक परिवहन पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। स्थानीय निवासियों, आवश्यक सेवाओं और सरकारी कर्मियों को इस आदेश से छूट दी गई है।

🛂 सख्ती से होगा पालन

प्रवेश मार्गों पर पुलिस चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। नियम तोड़ने पर जुर्माना और वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

📢 प्रशासन की अपील

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और सार्वजनिक वाहनों या टैक्सियों का उपयोग करें। यह फैसला उनकी सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए लिया गया है।


Leave a Comment