ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

हल्द्वानी: बुद्ध पार्क तिकोनिया में उल्लासपूर्वक मनाई गई तथागत बुद्ध जयंती

By damuwadhungalive

Published on:

बुद्ध पार्क हल्द्वानी में बुद्ध पूर्णिमा मनाते लोग

हल्द्वानी। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को बुद्ध पार्क तिकोनिया में तथागत गौतम बुद्ध की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने तथागत बुद्ध के बताए गए अष्टांगिक मार्ग, करुणा, मैत्री और अहिंसा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र कुमार टम्टा, दीपदर्शन, विनोद बौद्ध, आर.पी. गंगोला, दीपक चन्याल,जीआर टम्टा, सहित कई गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में पुष्प अर्पण, धम्म वंदना, बुद्ध वंदना, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन दर्शन को रेखांकित किया गया।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने तथागत बुद्ध के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में समता, शांति एवं भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

News by दीपक चम्याल

Leave a Comment