ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

सच के साथ समिति संगठन ने चलाया सफाई अभियान, देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर किया स्वच्छता कार्य

By damuwadhungalive

Published on:

. देहरादून पार्क की सफाई करते “सच के साथ समिति”के कार्यकर्ता

देहरादून, 13 मई 2025 —
सच के साथ समिति संगठन द्वारा दिनांक 12 मई 2025 को सुबह 10:00 बजे देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्घाटन संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष दीपचंद जोशी एवं संगठन सचिव डीसी पंत के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक संतोष नौटियाल (केन्द्रीय उपाध्याय) एवं विशाल उपाध्याय (केन्द्रीय कोषाध्यक्ष) रहे। इस अवसर पर देहरादून अध्यक्ष महेश सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष राहुल चरण, उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सफाई अभियान की शुरुआत रायपुर स्थित पंप हाउस से की गई, जिसके अंतर्गत मालदेवता, सहस्त्रधारा और लक्ष्यवाला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सफाई की गई। साथ ही पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

केन्द्रीय अध्यक्ष दीपचंद जोशी ने इस अवसर पर घोषणा की कि रायपुर स्थित पंप हाउस क्षेत्र में जल्द ही दो डस्टबिन संगठन की ओर से लगाए जाएंगे। इस कार्य में सुमित, अमित, जानू, सुशीला देवी, कृष्णाबाई, बलदेव रावत, सुनील पंडित, भरत सिंह कैंतुरा सहित अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन ने यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में उत्तराखंड के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी इसी प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment