ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

स्टाफ की भारी कमी के बावजूद GIC पिलखी ने किया शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल और इंटर साइंस का रिजल्ट 100%

By damuwadhungalive

Updated on:

स्टाफ की भारी कमी के बावजूद GIC पिलखी ने किया शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल और इंटर साइंस का रिजल्ट 100%, गंगोलीहाट (19 अप्रैल 2025): विकासखंड गंगोलीहाट के अन्तर्गत आने वाला राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) पिलखी, जो एक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर मिसाल कायम की है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य भूपेश कोहली ने न्यूज़ डेस्क को जानकारी दी कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग दोनों में ही परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

हाईस्कूल परीक्षा में कुल 35 छात्रों ने भाग लिया, सभी उत्तीर्ण हुए। चार छात्र शिवांश (87.60%), आर्यन(81.20%), अस्मिता (80.40%) और मानसी (80.20%)—ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग के 13 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी सफल हुए, जिसमें प्रियांशु (73.80%),अशुप्रिया(73.60%) और स्नेहा(71.80%) शीर्ष स्थानों पर रहे। वहीं, कला वर्ग में 19 छात्रों में से 12 सफल रहे, जिससे परिणाम 63.16% रहा।

विद्यालय में वर्तमान में 165 छात्र अध्ययनरत हैं। यह क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल है और कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित (LT) तथा रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र (Lecturer) के पद रिक्त हैं। साथ ही, कार्यालय सहायक और प्रधान सहायक के पद भी खाली हैं।

गंभीर शैक्षणिक स्टाफ की कमी के बावजूद छात्रों और शिक्षकों के परिश्रम से विद्यालय ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने स्कूल में जल्दी ही शिक्षकों के पद भरने की मांग की है।

Leave a Comment