ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

दमुवाँ ढूँगा राजस्व ग्राम की वर्षों पुरानी मांग धरातल पर, मालिकाना हक का सीमांकन शुरू

By damuwadhungalive

Published on:

दमुवाँ ढूँगा।

दमुवाँ ढूँगा को राजस्व ग्राम घोषित करने और भूमि पर मालिकाना हक सुनिश्चित करने की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर पूरी होती दिखाई दे रही है। क्षेत्रीय जनता के लंबे संघर्ष, निरंतर प्रयास और पूर्व ग्राम प्रधान विजय एडवोकेट (पप्पू प्रधान )के नेतृत्व ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाया है।

इसी क्रम में आज राजस्व टीम द्वारा तहसीलदार की उपस्थिति में पटवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। भारतीय टेलर के समीप (साह फॉर्म), देव नगर तथा हिमालय कॉलोनी क्षेत्र में भूमिधरी एवं मालिकाना हक से जुड़े मामलों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

मौके पर भूमि के सीमांकन हेतु पिलर लगाए गए, जिससे वर्षों से लंबित मालिकाना हक की प्रक्रिया को ठोस दिशा मिली है। सीमांकन कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में खुशी और उम्मीद का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि दमुवाँ ढूँगा के निवासियों के अधिकारों की मान्यता है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए राजस्व विभाग और संघर्षरत नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगे भी चरणबद्ध तरीके से सीमांकन एवं अभिलेखीय कार्य पूर्ण किए जाएंगे, जिससे प्रभावित लोगों को उनका वैधानिक अधिकार प्राप्त हो सके।

Leave a Comment